Cycle Size Calculator | Height के अनुसार cycle size calculator
साइकिल Size Calculator
अपनी या बच्चे की height डालो, सही पहिये का size (इंच) पता करो।
यह एक शुरुआती अंदाजा है। आखिरी फैसला हमेशा साइकिल पर बैठकर, नीचे बताए test से करो।
इस calculator को कैसे इस्तेमाल करें
ऊपर वाला tool दो मिनट में बता देता है कि आपकी या आपके बच्चे की height के हिसाब से साइकिल का कौन सा पहिया (इंच में) सही रहेगा। इस्तेमाल एकदम आसान है।
- पहले चुनो साइकिल किसके लिए है, बच्चे के लिए या बड़े के लिए।
- बच्चे के लिए है तो उसकी उम्र भी डालो, इससे जवाब और सही बैठता है।
- फिर height भरो। फुट-इंच में या सेंटीमीटर में, जो आपको आसान लगे।
- “Size बताओ” दबाओ। नीचे सही पहिये का size आ जाएगा, साथ में एक छोटा सा test जिससे आप दुकान पर पक्का कर सको।
जवाब में जो size आता है, वो एक भरोसेमंद शुरुआती अंदाजा है। पर याद रखो, हर साइकिल का frame थोड़ा अलग होता है, इसलिए आखिरी फैसला हमेशा साइकिल पर बैठकर करना।
Size तो पता चल गया, अब यह test जरूर करो
Calculator आपको सही दिशा दे देता है, पर दुकान पर एक test उससे भी ऊपर है, क्योंकि वो सीधे आपके शरीर पर नापता है।
बच्चे के लिए, उसे गद्दी पर बिठाओ और देखो कि उसके पैर जमीन छूते हैं या नहीं। नए सीखने वाले बच्चे के लिए तो दोनों पूरे पैर जमीन पर टिकने चाहिए, इससे उसे डर नहीं लगता और वो जल्दी सीखता है।
बड़ों के लिए, गद्दी पर बैठकर एक pedal सबसे नीचे करो और उस पर एड़ी रखो। इस हालत में आपकी टांग लगभग सीधी होनी चाहिए, बस हल्की सी मुड़ी। घुटना ज्यादा मुड़ा रहे तो साइकिल छोटी है, और एड़ी pedal तक पहुंचे ही नहीं तो बड़ी।
पूरा size chart और उसके पीछे की पूरी बात हमने अलग article में समझाई है, [INTERNAL-LINK: height के हिसाब से साइकिल size chart]।
बड़ी साइकिल “बढ़ने के लिए” क्यों नहीं लेनी
यह गलती दुकान पर सबसे ज्यादा होती है। घरवाले सोचते हैं, थोड़ी बड़ी साइकिल ले लो, बच्चा दो साल में इसमें आ जाएगा, बार-बार पैसे नहीं लगेंगे।
होता उल्टा है। बड़ी साइकिल पर बच्चे के पैर जमीन तक नहीं पहुंचते, control नहीं बनता, वो गिरता है और डर के मारे साइकिल चलाना ही छोड़ देता है। दो साल की बचत के चक्कर में बच्चे का आत्मविश्वास और आपकी साइकिल, दोनों बेकार। इसलिए calculator जो size बताए, वही लो, “बढ़ने वाली” नहीं। छोटी पड़ने लगे तो गद्दी और handle थोड़ा ऊपर करके एक-दो साल और निकल जाते हैं।
FAQ (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)
साइकिल का सही size कैसे पता करें?
सबसे आसान तरीका ऊपर वाला calculator है, height डालो और सही पहिये का size (इंच में) पता करो। फिर दुकान पर साइकिल पर बैठकर पक्का करो, बच्चे के पैर जमीन छूने चाहिए, और बड़ों की एड़ी pedal पर रखने पर टांग लगभग सीधी होनी चाहिए।
24 इंच की साइकिल किस उम्र के बच्चे के लिए है?
आमतौर पर 9 से 12 साल के बच्चे के लिए, जिसकी height करीब 4 से 4.5 फुट हो। पर उम्र से ज्यादा height देखो, calculator में height डालकर पक्का size पता चल जाएगा
मेरी height के हिसाब से कौन सी साइकिल सही है?
5 फुट 8 इंच तक के ज्यादातर लोगों के लिए 26 इंच सही रहती है, और उससे लंबे कद वालों के लिए 28 इंच देसी। ऊपर calculator में अपनी height डालकर देख लो।
क्या यह calculator e-cycle के लिए भी काम करता है?
हां, पहिये का size देसी, रेंजर या e-cycle, सबमें इसी तरह height से तय होता है। बस e-cycle में battery और motor वाली बातें अलग होती हैं, वो size से नहीं जुड़ीं
बच्चे की उम्र और height में फर्क हो तो किसे मानें?
हमेशा height को। बच्चे उम्र से छोटे-बड़े होते हैं, पर साइकिल शरीर पर बैठती है, उम्र पर नहीं। इसीलिए calculator height को पहले रखता है और उम्र को सिर्फ एक इशारे की तरह लेता है
Calculator ने जो size बताया, दुकान पर वो न मिले तो?
सबसे पास वाला size लो और गद्दी की ऊंचाई से थोड़ा adjust कर लो। जैसे 24 न मिले तो थोड़े बड़े बच्चे के लिए 26 चल जाती है, बशर्ते पैर जमीन छूएं। पर बहुत बड़ी साइकिल कभी मत लो
अपनी height के हिसाब से सही साइकिल चुनना कोई मुश्किल काम नहीं, बस अंदाजे से मत लो। ऊपर calculator में दो मिनट लगाओ, फिर दुकान पर बैठकर पक्का करो। सही size की साइकिल रोज चलती है, गलत size की छत पर धूल खाती है।