E-cycle की battery जल्दी खराब क्यों होती है? 7 गलतियां जो हर कोई करता है
E-cycle की battery जल्दी खराब क्यों होती है? Charging की 7 आम गलतियां और उनका सीधा इलाज, गर्मी में battery की देखभाल और उसे सालों चलाने का तरीका।
नमस्कार दोस्तों, स्वागत है आपका हमारे एक और नए article में। आज के इस article में हम बात करेंगे कि electric cycle की battery जल्दी क्यों खराब हो जाती है और क्या गलतियां हैं जो आम व्यक्ति करता है, जिसके कारण उसकी electric cycle की battery वो लंबी नहीं चल पाती उसके बाद हम तरीके भी बताएंगे जिनको अपनाकर आप अपनी electric cycle की battery की health अच्छा रख सकते हैं, और उसे लंबे समय तक अच्छे range है वो निकाल सकते हो। तो चलिए, फिर article की शुरुआत करते हैं।
जब नई Cycle Bhaiya ली थी, तब एक बार charge करने पर 40 से 50 km आराम से निकल जाते थे। लेकिन अब डेढ़ साल बाद वही battery मुश्किल से 25 km ही चल पाती है और कुछ महीनों में शायद 15-20 ही चल पाए।
Battery खराब नहीं हुई। हमने उसे खराब किया।
E-cycle की battery जल्दी खराब क्यों होती है, इसकी वजह ज्यादातर battery में नहीं, हमारी रोज की आदतों में छुपी है। और अच्छी बात यह है कि ये आदतें बदलनी आसान हैं, बस पता होनी चाहिए। ₹15,000 से ₹20,000 की चीज है यह battery, इसे 2 साल में मारना या 5 साल चलाना, दोनों आपके हाथ में है।
तो नीचे हम बता रहे हैं उन सात गलतियों के बारे में जो लगभग हर electric cycle करता है, और उनका इलाज क्या है, उसके बारे में भी बताया हुआ
एक बात सबसे पहले समझ लो: electric cycle में जो battery use होती है, वो होती है lithium battery इनको दो सबसे ज्यादा चीजें हैं: वो खराब करती हैं, वो है गर्मी और extreme, यानी ना, तो इनको पूरा भरना अच्छा है और ना पूरा खाली करना।
गलती 1: battery को हमेशा 100% full charge करना
सबसे आम, और सबसे भारी पड़ने वाली आदत।
हम सोचते हैं full charge मतलब ज्यादा range, तो अच्छा ही है पर lithium battery के लिए 100% पर रहना stress है। जितनी देर battery 100% पर बैठी रहती है, उतना उसके अंदर के cells पर दबाव पड़ता है और उम्र घटती है।
इलाज: रोज के इस्तेमाल के लिए battery को 80% के आसपास तक charge करो, 100% तक हर बार नहीं। लंबी राइड पर जाना हो, तभी पूरा भरो। इसे battery की दुनिया में 20-80 का नियम कहते हैं, charge को 20% और 80% के बीच रखो, दोनों सिरे छूने से बचो। यही एक आदत battery की उम्र सबसे ज्यादा बढ़ाती है।
गलती 2: रात भर charging पर लगाकर सो जाना
यह गलती पहली वाली की सगी बहन है, और सबसे ज्यादा यही होती है।
रात को charge पर लगाया, सुबह उतारा मतलब battery पूरी रात 100% पर, charger से जुड़ी हुई पड़ी रही अच्छी e-cycle की battery में BMS (battery management system) होता है जो full होने पर current काट देता है, पर सस्ती battery में यह भरोसेमंद नहीं होता, और वहाँ overcharge का सीधा खतरा है।
इलाज: दिन में charge करो, जब आप आसपास हो 3-4 घंटे में ज्यादातर e-cycle battery भर जाती है, भर जाए तो उतार दो रात भर लगाकर छोड़ने की आदत छोड़ दो। यह e cycle battery charging tips में पहला सबक है।
गलती 3: दोपहर की धूप में या गरम battery को charge करना
यह गलती राजस्थान जैसी जगह पर सबसे भारी पड़ती है, और यहीं लोग सबसे कम ध्यान देते हैं।
गर्मी lithium battery की सबसे बड़ी दुश्मन है 45 डिग्री वाली दोपहर में battery को धूप में charge करना, या अभी-अभी लंबी राइड से लौटी गरम battery को तुरंत charge पर लगाना, दोनों उसे अंदर से घिसते हैं। गर्मी और charging का दबाव एक साथ पड़े तो नुकसान दुगना।
इलाज: battery हमेशा छांव में, ठंडी जगह पर charge करो राइड से लौटो तो battery को 20-30 मिनट ठंडा होने दो, फिर charge लगाओ e-cycle को भी दिन भर कड़ी धूप में खड़ा मत करो, खासकर गर्मी के महीनों में राजस्थान की गर्मी में यह अकेली आदत battery के कई महीने बचा देती है।
गलती 4: battery को हर बार पूरा खाली कर देना
कुछ लोग सोचते हैं battery पूरी खत्म करके फिर full charge करना “सही” रहता है यह पुराने मोबाइल और पुरानी batteries वाली सोच है, lithium पर उल्टी पड़ती है।
Battery को बार-बार 0% तक पहुंचाना, यानी deep discharge, cells पर वैसा ही दबाव है जैसा 100% पर रखना। दोनों सिरे बुरे हैं।
इलाज: battery को 15-20% पर पहुंचने से पहले charge पर लगा दो, पूरा जीरो होने का इंतजार मत करो बीच-बीच में थोड़ा-थोड़ा charge करना lithium battery को नुकसान नहीं करता, बल्कि यही उसके लिए सबसे अच्छा है। रोज पूरा खाली, फिर पूरा भरना, यह चक्र battery को सबसे जल्दी मारता है।
गलती 5: सस्ता या किसी और का charger इस्तेमाल करना
Original charger खो गया या खराब हो गया, तो बाजार से ₹300-400 वाला सस्ता charger ले आना। या पड़ोसी की e-cycle का charger चला लेना क्योंकि “plug तो लग रहा है।”
यह जुआ है। हर battery का charger उसके voltage और current के हिसाब से बना होता है। गलत charger या तो battery को गलत rate पर charge करता है, या ज्यादा गर्मी पैदा करता है, दोनों battery की जान लेते हैं। सस्ते local charger में अक्सर सही cut-off भी नहीं होता।
इलाज: हमेशा उसी company का, उसी battery के लिए बना charger इस्तेमाल करो। Original खराब हो जाए तो company या authorized dealer से ही नया लो, चाहे थोड़ा महंगा पड़े। ₹18,000 की battery के लिए ₹1,000 का सही charger बचाना समझदारी नहीं, बर्बादी है।
गलती 6: जल्दी के चक्कर में हमेशा fast charging
अगर आपकी e-cycle fast charging देती है, तो हर बार उसी का इस्तेमाल करने का मन करता है। जल्दी भर जाती है, काम पर निकल जाओ।
पर fast charging ज्यादा गर्मी पैदा करती है, और गर्मी, जैसा अब तक समझ चुके हो, battery की सबसे बड़ी दुश्मन है। रोज-रोज fast charge करने से battery normal से जल्दी घिसती है।
इलाज: fast charging को सिर्फ जरूरत के लिए रखो, जब सच में जल्दी हो। रोज रात या दिन में normal, slow charging करो। Slow charging में गर्मी कम बनती है और battery पर stress भी कम। थोड़ा वक्त ज्यादा लगेगा, पर battery साल भर ज्यादा चलेगी।
गलती 7: महीनों तक e-cycle खड़ी रखना, battery पूरी भरी या खाली
गांव गए, या e-cycle कुछ महीने इस्तेमाल नहीं करनी। लोग या तो full charge करके खड़ी कर देते हैं, या जैसी है वैसी, अक्सर खाली।
लंबे समय तक battery को 100% या 0% पर छोड़ना दोनों नुकसानदेह हैं। खाली battery महीनों में इतनी गिर सकती है कि दोबारा जिंदा ही न हो।
इलाज: अगर e-cycle हफ्तों-महीनों नहीं चलानी, तो battery को करीब 50-60% charge पर रखकर, ठंडी सूखी जगह पर स्टोर करो। हर महीने-डेढ़ महीने में एक बार निकालकर थोड़ा charge कर लो ताकि वो 50% के आसपास बनी रहे। इतना ध्यान battery को लंबी छुट्टी में भी जिंदा रखता है।
एक नजर में: क्या करें, क्या नहीं
| गलती | सही आदत |
|---|---|
| हर बार 100% तक charge | रोज 80% तक, लंबी राइड पर ही full |
| रात भर charge पर | दिन में, भरते ही उतार दो |
| धूप में या गरम battery charge | छांव में, ठंडी होने के बाद |
| हर बार पूरा खाली करना | 15-20% पर charge लगा दो |
| सस्ता या दूसरा charger | सिर्फ original या authorized |
| रोज fast charging | normal charging, fast सिर्फ जरूरत पर |
| खड़ी e-cycle full या खाली | 50-60% पर, ठंडी जगह, महीने में एक बार |
असल में battery कितने साल चलती है
अगर सच बताता हूँ, तो lithium battery हमेशा के लिए कभी नहीं चलती, क्योंकि जैसे-जैसे यह charge discharge होती जाती है, इसकी range घटती जाती है, उसकी बनावट है।
पर फर्क बस इतना है कि ऊपर वाली गलतियां करने से battery दो साल भी नहीं चलेगी, और ध्यान रखने वाले की वही battery चार-पांच साल या उससे ज्यादा भी चल सकती है e cycle ki battery kaise badhaye का जवाब कोई जादू नहीं, यही सात आदतें हैं।
FAQ (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)
E-cycle की battery कितने साल चलती है?
ध्यान रखो तो 4-5 साल या ज्यादा, लापरवाही करो तो 2 साल में range आधी हो जाती है। असल फर्क charging की आदतों का है, battery कितनी cycle चली इस पर उम्र टिकती है
क्या e-cycle को रात भर charge पर लगा सकते हैं?
अच्छी आदत नहीं है। सस्ती battery में overcharge का खतरा रहता है, और अच्छी में भी रात भर 100% पर रहना stress देता है। दिन में charge करो और भरते ही उतार दो।
E-cycle की battery को 100% charge करना चाहिए या नहीं?
रोज के इस्तेमाल के लिए 80% तक काफी है। 100% तक सिर्फ तब जब लंबी राइड पर जाना हो। हमेशा full रखना battery की उम्र घटाता है।
गर्मी में e-cycle की battery का क्या करें?
धूप में charge मत करो, छांव में करो। राइड के बाद गरम battery को ठंडा होने दो फिर charge लगाओ और e-cycle को दिन भर तेज धूप में खड़ा मत रखो। राजस्थान की गर्मी में यह सबसे जरूरी है।
क्या दूसरी company का charger चला सकते हैं?
नहीं। हर charger अपनी battery के हिसाब से बना होता है गलत charger गर्मी या गलत charging से battery खराब कर सकता है। हमेशा original या authorized charger लो।
Fast charging से battery खराब होती है क्या?
रोज-रोज करने से हाँ, क्योंकि इसमें गर्मी ज्यादा बनती है। कभी-कभार जरूरत पर ठीक है, पर रोज normal, slow charging ही battery के लिए बेहतर है।
Battery electric cycle की सबसे महंगी चीज है और सबसे ध्यान रखने वाली चीज भी। तो इसीलिए इन सात आदतों को अपना लो, ताकि आपका बड़ा खर्च है वो बचाएगी और आपकी जो battery है, वो आपको सालों साल दुआ देगी।
इसी के साथ आज के article का हम यहीं अंत करते हैं। उम्मीद है आपको ये सात आदतें काम आएगी और हमारी बताई गई tips से वो आपको electric cycle को maintain करने में बहुत ही ज्यादा फायदेमंद रहेगी।
अगर आपको यह article पसंद आए, तो इसे अपने दोस्तों के साथ अवश्य साझा करें। आपकी कोई राय हो, टिप्पणी हो, तो आप हमें नीचे comment करके बता सकते हो। मिलते हैं अगले article में तब तक के लिए धन्यवाद।
🏆 टॉप कमेंटर · Top commenters