साइकिल को जंग से कैसे बचाएं? ₹50 का तेल, 2 मिनट की आदत
बारिश में साइकिल को जंग से बचाने का पूरा तरीका। चेन में कौन सा तेल, WD-40 का सच, ₹50 में पूरा इंतजाम और जंग लग जाए तो क्या करें, सीधी भाषा में
नमस्कार दोस्तों, स्वागत है आपका हमारे article में। आज के इस article में हम बात करेंगे कि आप अपनी cycle को बारिश के मौसम में जंग से कैसे बचा सकते हो। क्या हैं सबसे best तरीके और कहाँ आपको फालतू पैसा नहीं खर्च करना? किन छोटे-छोटे तरीकों को अपनाकर आप अपनी cycle को इस बारिश में जंग लगने से बचा सकते हो। तो चलिए article की शुरुआत करते हैं-
जुलाई की पहली तेज बारिश याद है? उस रात आपकी साइकिल कहाँ खड़ी थी?
बाहर, खुले में सुबह तक भीगती रही
आपने सोचा, साइकिल ही तो है लोहे की बनी है, क्या हो जाएगा फिर अगस्त आया अब pedal मारते हो तो चेन से कट-कट की आवाज आती है Rim पर भूरे धब्बे दिखने लगे हैं Handle की चमक जा चुकी है।
यह कहानी हर बरसात में लाखों साइकिलों के साथ होती है और सच बताऊं, इसे रोकने का खर्चा है कुल पचास रुपये और रोज के दो मिनट साइकिल को जंग से कैसे बचाएं, यह कोई rocket science नहीं है बस सही चीजें सही वक्त पर, और कुछ बाजारू बकवास से दूरी।
जंग सबसे पहले कहाँ हमला करती है
लोग सोचते हैं जंग पूरी साइकिल पर एक साथ लगती है, गलत जंग की एक favourite list है, और वो उसी order में काम करती है।
| हिस्सा | कितनी जल्दी | क्यों |
|---|---|---|
| चेन | सबसे पहले, 2-3 बारिश काफी हैं | नंगा लोहा, तेल धुल गया तो सीधा पानी |
| Rim और spokes | दूसरे नंबर पर | chrome की परत पतली होती है, पानी टिका तो धब्बे |
| Bolts और nuts | साथ-साथ | कोने में पानी अटकता है, सूखता नहीं |
| Seat की springs | चुपचाप, नीचे छुपकर | किसी की नजर ही नहीं जाती |
| Frame | सबसे आखिर में | paint बचाती है, पर खरोंच वाली जगह से शुरुआत |
इस table का मतलब समझो चेन पर ध्यान दे दिया तो आधी लड़ाई जीत ली Frame की चिंता सबसे बाद में करनी है, खरोंचों को छोड़कर।
असली दुश्मन बारिश भी नहीं है रुका हुआ पानी है भीगना बुरा नहीं, रात भर गीला खड़ा रहना बुरा है।
रात की बारिश, सुबह के दो मिनट
बारिश में साइकिल भीग गई, कोई बात नहीं अगली सुबह एक पुराना सूखा कपड़ा लो, गमछा भी चलेगा, और दो मिनट में पूरी साइकिल पोंछ दो
बस इतना सा काम।
रात की बारिश के बाद ये इन चीजों की सफाई सबसे पहले करें और क्रम से करें।:
- सबसे पहले chain की सफाई करें अच्छे से नीचे से हाथ-वाथ घुमाकर।
- फिर दोनों rim की सफाई करें।
- उसके बाद, handle की bolts की और seat की spring भी सफाई करें।
- आखिर में frame, एक हाथ में निपट जाता है
गाड़ी पहुंचने के बाद, अगर धूप में साइकिल को खड़ी कर सको, तो साइकिल को धूप में खड़ी कर दो। उससे जो नमी है, वो भी निकल जाएगी और साइकिल एकदम ठीक हो जाएगी।
खड़ी कहाँ करनी है, यह उतना बड़ा? इसे मत लिखना। Cycle को कहाँ खड़ी कर सकते हो? तो सबसे बढ़िया जगह होती है जहाँ छत है, बरामदा है, जहाँ अगर by chance बारिश आए तो वापस cycle ना भीग। अगर आप खुली जगह में खड़ी कर रहे हो, तो तिरपाल या plastic डाल सकते हो, लेकिन गीली cycle पर कभी भी plastic या कपड़ा मत लपेटो। वो बाप का कमरा बन जाएगा और जंग को इससे ज्यादा बढ़िया माहौल नहीं मिलेगा इसीलिए पहले अच्छे से पहुंचो और फिर उसे टको।
बचपन में मैंने दो तीन महीने के लिए cycle चलाई नहीं थी, और उस पर जंग लग गई। इसलिए आपको यही सलाह देता हूँ कि cycle को कभी भी ऐसे मत छोड़े और उसे सही से रखें।
साइकिल के chain की जान तेल में है, WD40 में नहीं है
बहुत सारे लोग YouTube पर देखकर एक WD40 के बारे में भ्रम पाल लेते, तो आज इस भ्रम को मैं दूर कर देता हूं।
Internet पर हर दूसरी video में यही है कि chain पर WD40 कर दो, लेकिन यह सबसे बड़ी गलती है, क्योंकि WD40 पानी हटाने के लिए उसका काम water displacement है, lubrication नहीं, और lubrication के लिए सबसे सही काम तेल करता है। तो company खुद यही बोलती है कि chain पर नहीं डालना है। अगर chain पर डालोगे, तो पुराना तेल भी कट जाएगा और वो खुद उठ जाएगी, जिसके कारण सूखी chain बचेगी और जिसके कारण जंग लगने के chances हैं। इसीलिए अपनी chain पर कभी भी WD40 नहीं डालें।
अब chain को चाहिए होता है सीधा-साधा तेल, जैसे कि आप सिलाई की machine का तेल use करते हो या हल्का machine oil, जो cycle के पास वाली दुकान पर कहीं भी छोटी सी मिल जाएगी। इसकी कीमत आराम से बीस-तीस रुपीस होती है। जिसको लो और उसे अच्छे से लगाओ, और वो पूरी साल आपके चल जाएगी।
लोगों को सही से तेल लगाना भी नहीं आता, तो तेल लगाने के लिए आपको क्या करना है? Chain की हर कड़ी पर एक-एक बूंद डालना है, बहाना नहीं है, और फिर pedal को 10 से 15 बार उल्टा-सीधा घुमाना है, ताकि तेल अंदर चला जाए। जैसे ही तेल अंदर जाएगा, वो अपना काम करना शुरू कर देगा। जो बाहर का तेल है, उसे कपड़े से पोंछ दो।
बरसात के मौसम में आपको यह प्रक्रिया एक बार करनी है।बाकी मौसम में आप इसे 15 दिन या महीने में एक बार करोगे, तो भी काम चल जाएगा।
और अगर आपकी cycle में chain cover लगा है, तो आपको चिंता करने की कोई आवश्यकता नहीं है, क्योंकि वो chain cover आपकी cycle को बचा लेगा। Chain cover की normal price है वो 100 से 150 रुपए है, तो आप आराम से लगवा सकते हो। बस यही बात है।
चार गलतियां जिनसे जंग लग जाती हैं।
- गीली साइकिल को plastic में लपेटना यह सबसे बड़ी mistake है जो आपको नहीं करनी है।
- Rim पर तेल लगाना। कुछ लोग चमक के चक्कर में rim पर तेल का कपड़ा फेर देते हैं। कभी मत करना। Brake rim को पकड़कर ही रुकता है, तेल लगा दिया तो brake फिसलेगा और ढलान पर यह सीधा जान का खतरा है चमक चाहिए तो सूखे कपड़े से रगड़ो।
- अक्सर हमारी आदत होती है कि हम छोटी खरोंच और scratch को ignore कर देते हैं, लेकिन यहीं से paint हटता है और वहीं से जंग लगने की शुरुआत होती है। तो अगर आपको कहीं भी scratch दिखे, तो nail polish या enamel paint का छोटा डब्बा रखो। जहां खरोंच दिखे लगा दो, और कहानी खत्म।
- और सबसे बड़ी mistake तीन-चार सौ रुपए का anti rust spray खरीदना है। सात हज़ार की cycle के लिए ये रुपए pure बर्बादी हैं। जो काम वो spray करता है, वही काम तेल और कपड़े दो minute में कर सकता है। वो spray गाड़ियों और महंगी bikes के बाजार की चीज है, तो आपको इस चीज में पैसा बिल्कुल खर्च नहीं करना है।
जंग लग जाए तो क्या-क्या तरीके अपनाए
अब अगर जंग लग ही गई है, तो पहले हमें यह देखना है कि जंग लगी है, वो कितनी गहरी जंग लगी है।
हल्के भूरे धब्बे chrome पर, यानी rim, handle, spokes पर? घर में aluminium foil होगी, उसे मरोड़कर गोला बनाओ, एक बूंद तेल या पानी लगाओ, और धब्बों पर रगड़ो। Chrome की हल्की जंग इससे उतर जाती है। सुनने में जुगाड़ लगता है, काम पक्का करता है।
अगर chain में हल्की जंग लगी है, आवाज़ आने लगी है लेकिन चल रही है, तो थोड़ा सा मिट्टी का तेल लो कपड़े पर और chain को साफ करो, सुखाओ, and बस वहीं फिर तेल डालो, and हो गया काम।
लेकिन अगर chain jam हो चुकी है, Cycle Bhaiya है, वो अकड़ गई है, pedal अटक-अटक कर चलता है, तो उसे जिंदा करने में वक्त मत गाओ। देसी cycle की नई chain है, वो 150 से ₹300 के बीच आ जाती है, और नई chain के साथ cycle फिर से मक्खन जैसे चलने लग जाती है। जिसमें पुरानी jam chain घसीटने से कुछ नहीं होना और ज्यादा खर्चा आएगा आगे जाकर।
एक काम जो साल, में आपको हर बार करवाना ही है बरसात के बाद, वो है hub और pedal की जो bearing होती है, जहां पर छोटी-मोटी गोलियां लगी होती हैं। वहां पर आपको greasing करवा देनी है। यानी पानी है, वो धीरे-धीरे bearing तक पहुंच ही जाता है, और इसके लिए आपको वहां पर grease डलवा देना है। आप mechanic से डलवा सकते हो या आप खुद डाल सकते हो।
जैसी आपकी situation, वैसे आपका plan
अगर Cycle Bhaiya रोज चलती है और बाहर खड़ी रहती है, तो सबसे ज्यादा खतरे में आप ही हो। सुबह वाले दो मिनट पक्के करो। हफ्ते में एक बार तेल और तिरपाल का इंतजाम है, वो इसी हफ्ते कर लो।
अगर Cycle Bhaiya घर के अंदर रहती है और कभी-कभी चलाने का काम पड़ता है, तो आपका काम सिर्फ आधा है। बस जब बारिश में भीग कर आओ, तो उसी दिन पोंछ लेना और महीने में दो बार chain का तेल अवश्य डाल देना।
और अगर Cycle Bhaiya आपके बच्चे की है, तो बच्चा कभी नहीं पहुंचेगा। इसलिए एक दिन खुद देख लो और chain और seat को आराम से देख लो, और बच्चे को बोलकर या खुद उसकी साफ सफाई और तेल greasing कर दो।
FAQ (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)
साइकिल की चेन से जंग कैसे हटाएं?
हल्की जंग है तो मिट्टी के तेल से साफ करो, सुखाओ, फिर machine oil डालो। चेन जाम हो चुकी है तो नई डलवा लो, डेढ़ सौ से तीन सौ रुपये में काम हो जाता है
चेन में कौन सा तेल डालना चाहिए?
हल्का machine oil या sewing machine का तेल सबसे सही है। हर कड़ी पर बूंद-बूंद डालो, pedal घुमाओ, फालतू तेल पोंछ दो। बरसात में हफ्ते में एक बार।
क्या WD-40 चेन के लिए सही है?
नहीं। WD-40 पानी हटाने की spray है, चिकनाई नहीं। चेन पर डालोगे तो तेल कटेगा और चेन सूखी रह जाएगी। साफ-सफाई में इस्तेमाल कर सकते हो, पर बाद में तेल डालना जरूरी है।
बारिश में साइकिल बाहर खड़ी कर सकते हैं क्या?
मजबूरी हो तो तिरपाल के नीचे, और सूखने के बाद ढको। गीली साइकिल plastic में लपेटना जंग को न्योता है। सबसे सही जगह कोई भी छत वाली जगह है।
Rim की जंग कैसे साफ करें?
Aluminium foil को मरोड़कर, हल्का गीला करके rim पर रगड़ो, chrome की हल्की जंग उतर जाती है। Rim पर तेल कभी मत लगाना, brake फिसलने लगेगा।
जंग से बचाने में कुल कितना खर्चा आता है?
तेल की शीशी करीब पचास रुपये, nail polish बीस की, कपड़ा घर का। यानी सौ रुपये के अंदर पूरी बरसात का इंतजाम। महंगे spray की जरूरत नहीं है।
बरसात हर साल आएगी। जंग हर साल कोशिश करेगी। Cycle ko jung se kaise bachaye, इसका जवाब हर साल यही रहेगा, पचास का तेल, सूखा कपड़ा, और वो दो मिनट जो ज्यादातर लोग कभी नहीं निकालते। आप निकाल लो, आपकी साइकिल दस साल चलेगी।इसी के साथ हम इस article का अंत करना चाहेंगे। उम्मीद है आपको यह article पसंद आया होगा। अगर पसंद आया तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर साझा करें। अगर आपका कोई सवाल हो, सुझाव हो, तो comment में आप हमें बता सकते हो। धन्यवाद |
🏆 टॉप कमेंटर · Top commenters